फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मंडी में आठ माह में हुई 43.83 लाख क्विंटल जिंस की आवक

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। गल्ला मंडी में इस वित्तीय वर्ष में अब तक विभिन्न प्रकार की कुल 43.83 लाख क्विंटल जिंस की आवक हुई है। इससे मंडी समिति को 23.14 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

जनपद में इस बार रबी की बोआई के लिए तीन लाख 51 हजार हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। गेहूं उत्पादन के लिए 1,98,062 हेक्टेयर का लक्ष्य दिया गया था।
इसके सापेक्ष 1,98,934 हेक्टेयर जमीन पर गेहूं की बोआई की गई थी, जो लक्ष्य के सापेक्ष 100.34 फीसदी रही। बोआई के सापेक्ष इस बार जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष 40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर गेहूं उत्पादन होने का लक्ष्य रखा गया था और लगभग 79,57,360 क्विंटल गेहूं का उत्पादन हुआ।
विज्ञापन

मार्च में फसलों की कटाई शुरू होने के बाद गल्ला मंडी में जिंस में आवक शुरू हो जाती है। गल्ला मंडी में मार्च से अप्रैल में जिंस की आवक बढ़कर हर रोज लगभग 25 से 30 हजार क्विंटल तक रही। इनमें गेहूं, जौ, मक्का, मटर, मसूर व सरसों की फसलों की बंपर आवक होती रही।
इसके बाद खरीफ की फसलों में मूंगफली, उड़द, व मूंग की आवक भी मंडी में खूब हुई। वहीं, नवंबर में ही 4,34,786 क्विंटल जिंस की आवक रही और इससे गल्ला मंडी को कुल 2.29 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें