जल संस्थान के पास 42 टैंकर हैं, लेकिन इनमें से 28 खराब पड़े हैं। इस कारण टैंकरों से भी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जल संस्थान से नगर पालिका से टैंकरों की मरम्मत कराने को कहा, लेकिन अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। वहीं, जल संस्थान ने दस लाख रुपये राज्य वित्त आयोग से मांगे हैं, ताकि बार- बार खराब होने वाली मोटरों को सही किया जा सके। शहर में पानी के लिए त्राहि- त्रज्ञहि मची हुई है। अधिकांश मोहल्लों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, इस कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जल संस्थान टैंकरों से जलापूर्ति करता है, लेकिन आधे से अधिक टैंकर खराब होने के कारण आपूर्ति पर असर पड़ रहा है।