गेहूं में बालू मिलाने के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य उपवास करेंगे। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर उपवास कर रही है। पार्टी ने दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। जबकि, जिलाधिकारी दोषी को क्लीनचिट दे चुके हैं। इस कारण सियासी तूफान मचा हुआ है। विधायक रामरतन कुशवाहा मामले में दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इसको लेकर हमलावर हैं, जबकि कांग्रेस उपवास करके आंदोलन कर रही है। ऐसे में गेहूं में बालू मिलाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।