फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पंद्रह लाख से कराई जा रही 42 नालों की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में बारिश के मौसम में जलभराव से निपटने के लिए नालों की सफाई की जा रही है। नगर पालिका 15 लाख रुपये से दोनों जोन में चार टीम से सफाई करा रही है। प्रत्येक टीम में दस-दस व्यक्ति कार्य कर रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार अब तक छोटे व बड़े 14 नालों की सफाई की जा चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि दो माह तक टीम लगाकर सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका के 26 वार्ड में बड़े व छोटे 42 नाले हैं। अब मानसून आने वाला है। बारिश होने पर जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नाला सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शहर को दो भागों में विभाजित किया गया है। दोनों जोन में दस-दस लोगों की टीम बनाई गई है।
कार्यालय अधीक्षक राजेश जैन ने बताया कि नालों की सफाई का कार्य लगभग 55 फीसदी हो गया है। शेष कार्य तेज गति से कराया जा रहा है। बारिश से पहले नाला सफाई कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। कहीं भी जलभराव नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
बारिश में भी अलर्ट रहेगा नाला गैंग
नगर में 40 लोगों का नाला गैंग बनाया गया है। दस-दस लोगों की एक गैंग बनाई गई है। ये गैंग नालों की सफाई कर रही है। बारिश के मौसम में भी इन्हें अलर्ट रखा जाएगा। सूचना मिलने पर तत्काल नाला गैंग मौके पर पहुंच कर जलनिकासी करेगा।
विज्ञापन

-
बारिश में जलभराव न हो, इसके लिए सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही सभी नालों की सफाई पूर्ण कर ली जाएगी।
- दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें