फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद ने लगाए लोडिंग टैक्सी खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षद ने लगाए लोडिंग टैक्सी खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा 14 लोडिंग टैक्सी खरीद में एक वार्ड पार्षद ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए डीएम से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर नौ के पार्षद भारत भूषण चौरसिया ने जिलाधिकारी/उपजिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि नगर पालिका परिषद द्वारा 14 लोडिंग टैक्सियों की खरीद के लिए जीईएम पर टैंडर के लिए स्पेसिफिकेशन डाला गया है। इसके संबंध में बताया गया कि विभाग द्वारा मांगे गए स्पेसिफिकेशन किस आधार पर और किस मानक से और किसके द्वारा तैयार किया गया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि उक्त मांगे गए स्पेसिफिकेशन से स्पष्ट आता है कि उक्त खरीद में किसी को लाभ पहुंचाने के लिए एवं खरीद में धांधली करने के लिए स्पेसिफिकेशन डाला गया है, जो लोडिंग टैक्सियों की खरीद की जा रही है और जिस कंपनी से सेटिंग करके खरीद की जा रही है उसी का स्पेसिफिकेशन अपलोड किया गया है। इससे अन्य कोई ऐजेंसी टेंडर में शामिल न हो सके। ललितपुर नगर और गलियों में चलने के लिए कितने सीसी का इंजन या टैक्सियों की कितनी क्षमता और अन्य विशेषताएं होना चाहिए, यह विभाग द्वारा कैसे तय किया गया एवं किसके द्वारा तय किया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाए कि जिस कंपनी से टैक्सियों की खरीद की जा रही है उनका पूरे बुंदेलखंड में कही कोई डीलर नहीं है और न ही कोई सर्विस सेंटर ही है। यदि डाले गए स्पेसिफिकेशन पर खरीद होती है तो उक्त ऐजेंसी के अलावा अन्य कोई एजेंसी उससे कम रेट में या खरीदी जा रही टैक्सियों में मांगे गए मानक से भी अधिक मानक होने के बाद भी टेंडर प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकेगा। पार्षद ने जिलाधिकारी से नगर पालिका परिषद द्वारा टैक्सी खरीद में किए जा रहे भ्रष्टाचार की जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने एवं पालिका को पहुंचाई जा रही राजस्व हानि को रोके जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें