फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव की समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
सचिव ने की विकास कार्यों की मासिक समीक्षा
विज्ञापन

सहायक चकबंदी अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि
खुले में न हो शौच इसके लिए सुबह करें निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। मंगलवार को सचिव राजस्व और राहत आयुक्त एवं जिले के नोडल अधिकारी संजय कुमार ने नवीन विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों के निर्धारित 70 प्रपत्रों पर सितंबर महीने की प्रगति समीक्षा बैठक की। वहीं, सहायक चकबंदी अधिकारी को लापरवाही बरतने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में 79 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं, जिसमें 32 पद रिक्त हैं। इस महीने 48 निरीक्षण किए गए, जिसमें आठ चिकित्सक अनुपस्थित मिले। सचिव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों के संतृप्तीकरण की संख्या में वृद्धि लाने के निर्देश दिए। खुले में शौचमुक्त कराये जाने को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि जनपद ललितपुर ओडीएफ हो चुका है। जिस पर सचिव ने रजौरा गांव में शेष लाभार्थियों के शौचालय बनाये जाने के निर्देश दिये, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जनपद के ओडीएफ परीक्षण की जांच हेतु सुबह-सुबह भ्रमण कर जनपद का निरीक्षण करें। छात्रवृत्ति की समीक्षा के दौरान सचिव ने कहा कि छात्रवृत्ति वितरण तेजी लाते हुए निर्धारित समय के अनुरूप छात्रवृत्ति के वितरण का कार्य पूर्ण कराएं। महिला हेल्पलाइन की समीक्षा में बताया गया कि सितंबर महीने में 26 प्रकरणों की शिकायतें महिला हेल्पलाइन पर दर्ज की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 1680 आवासों का लक्ष्य प्राप्त था, जिसमें 1680 परिवारों को प्रथम किस्त और 1115 को द्वितीय किस्त दी जा चुकी है। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना में सात योजनाओं में से तीन योजनाओं को पूरा कर लिया गया है चार का काम चल रहा है। सचिव ने कहा कि शेष पेयजल योजनाओं का कार्य अप्रैल तक पूर्ण कराएं। इससे परियोजना के आसपास के क्षेत्रों में स्थित खेतों की सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति समय से हो सके। ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत समीक्षा में बताया कि सौभाग्य योजना के तहत महीने में 13572 विद्युत कनेक्शन दिये गए हैं तथा लक्ष्य के सापेक्ष 74.24 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। शिक्षा विभाग की समीक्षा में सचिव ने कहा कि बच्चों को वितरित होने वाले स्वेटर की गुणवत्ता उत्कृष्ट क्षमता की रखी जाये। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में बताया कि जनपद में स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा रहा है। जिस पर सचिव ने निर्देश दिये कि समूहों की महिलाओं को जनपद के प्राकृतिक संसाधनों से बनाये जाने वाले उत्पादों का प्रशिक्षण दिलाया जाये। बैठक में मृदा स्वास्थ्य कार्ड, खाद एवं बीज की उपलब्धता एवं वितरण की भी समीक्षा की गयी। इसके अलावा सचिव ने सिंचाई, खनन, नगरीय स्ट्रीट लाइट तथा अमृत योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। चकबंदी विभाग की समीक्षा के दौरान सहायक चकबंदी अधिकारी ग्राम गौना मनोज कुमार सिंह द्वारा शासन की कार्ययोजना के अनुरुप कार्य न किये जाने एवं अपने कार्यों में लापरवाही बरतने के कारण सचिव ने चेतावनी देते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिये। बैठक ने सचिव पंकज कुमार ने कहा कि समस्त विभागों के अधिकारी जनपद के जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क बनाये रखें, जिससे जनता की समस्याओं का जनप्रतिनिधियों के सहयोग से समाधान किया जा सके। इसके उपरान्त जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि निर्देशों का पालन किया जाएगा। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट गजल भारद्वाज, अपर पुलिस अधीक्षक एके विजेता, जिला विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ल, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिराम वर्मा, उप जिलाधिकारी सदर घनश्याम वर्मा, उपायुक्त स्वत: रोजगार इंद्रमणि त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवण कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम, अग्रणी बैंक प्रबंधक एसके श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें