फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में की गई हदबंदी को लेकर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में की गई हदबंदी को लेकर किया मंथन
विज्ञापन

ललितपुर। जिला कुशवाहा समाज की एक बैठक बुुधवार को आयोजित की गई, इसमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में की गई हदबंदी को लेकर मंथन किया गया और इसमें होने वाली अनियमितताओं के संबंध में आगे की रणनीति पर विचार किया गया। बताया गया कि गत छह अगस्त को इसके संबंध में डीएम को एक ज्ञापन दिया गया था, इसके संबंध में कोई संतोषजनक प्रगति न होने पर आगे की रणनीति के अनुसार धरना-प्रदर्शन, क्रमिक अनशन की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त किसानों की समस्याओं पर भी विचार किया गया। जनप्रतिनिधियों के उदासीन रवैये व गैर जिम्मेदाराना कार्यशैली पर भी विचार किया गया। बैठक में पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, पूर्व विधायक सुमनदेवी कुशवाहा, पूर्व नपाध्यक्ष नीलम सिंह वर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा शकुंतला कुशवाहा, भारतीय कुशवाहा क्षत्रिय महासभा/जिलाध्यक्ष बसपा कैलाश नारायण कुशवाहा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद कुशवाहा, जन अधिकारी पार्टी की प्रदेश सचिव वंदना मेहतो, रामस्वरुप कुशवाहा, जिला बार संघ अध्यक्ष कांशीराम कुशवाहा, पूर्व विधायक प्रत्याशी बसपा संतोष कुशवाहा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें