नेहरू महाविद्यालय में बढ़ाई जाएं कला वर्ग की सीटें
एसएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन, उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के कुलपति को संबोधित ज्ञापन नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य को सौंपा है। इसमें उन्होंने महाविद्यालय में कला वर्ग की प्रवेश सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। संगठन ने बताया कि नेहरू महाविद्यालय जनपद का इकलौता कला वर्ग का सरकारी महाविद्यालय है। वर्तमान में महाविद्यालय में कला वर्ग की सीटों पर प्रवेश पूर्ण हो चुकें है। निजी महाविद्यालयों में बच्चों को पढ़ाने के लिए जो परिवार आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं, वह प्रवेश के लिए भटक रहे हैं। संगठन ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति से नेहरु महाविद्यालय में कला वर्ग की सीटें बढ़ाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में रिकित शुक्ला मोंटी, रुपम झां, धर्मेंद्र पाल, गौतम सोनी, कुलदीप पाठक, अमिति कुशवाहा, आयुष सोनी, अजय वर्मा, रवि विश्वकर्मा उपस्थित रहे।