फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदीपचन्द्र चौधरी महाविद्यालय के छात्रों ने विश्वविद्यालय में फहराया जीत का परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
बीयू की वरीयता सूची में दर्ज कराए नाम
विज्ञापन

- श्री दीपचंद्र महाविद्यालय के छात्रों ने हासिल की उपलब्धि
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिला मुख्यालय पर संचालित श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय के छात्रों ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वरीयता सूची में अपना नाम दर्जकर महाविद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया।
सूची में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा श्रद्धा पटेल ने 73 प्रतिशत अंकों के साथ विश्वविद्यालय के 320 कॉलेजों में पांचवां स्थान और ललितपुर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएससी द्वितीय वर्ष में आगम जैन ने 74 प्रतिशत अंकों के साथ विश्वविद्यालय में 20वां स्थान प्राप्त किया तथा बीएससी की छात्रा प्रियांशी जैन ने 71 प्रतिशत अंकों के साथ विश्वविद्यालय में 20 वां स्थान प्राप्त किया। इसी तरह बीकॉम प्रथम वर्ष में अनुभव जैन, द्वितीय वर्ष में निशा साहू एवं तृतीय वर्ष में जफर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बीएससी प्रथम वर्ष मे निधि खरे व स्वाति सिंह, बीएससी द्वितीय वर्ष में ओसिका व तृतीय वर्ष में अमित झां ने महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलक्ष्य पर महाविद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय प्रबन्धक व संस्थापक कमलेश चौधरी ने सभी छात्रों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल के लिए आशीष प्रदान किया है। इसके साथ ही यह घोषणा की कि महाविद्यालय समस्त मेधावी छात्रों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सम्पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। वहीं छात्र-छात्रों के लिए नि:शुल्क बस सेवा का प्रारम्भ किया गया, जिसका उद्घाटन महाविद्यालय के मेधावी छात्रों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रुप से प्राचार्य डॉ0 जेएस तोमर समेत चौधरी प्रदीप, प्रवीण, अक्षत, आदित्य मिश्रा, अभिषेक रावत, राकेश सोनी, सुमिता सिसौदिया, शुभम नामदेव, रवि आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
फोटो- 25
अर्पणा सिंह सिसौदिया ने किया जिले में टॉप
भगवान आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन महर्रा के प्राचार्य डा.सुनील कुमार जैन ने बताया कि महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा अर्पणा सिंह सिसौदिया ने इस वर्ष बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय बीएससी द्वितीय वर्ष की परीक्षा में विश्वविद्यालय में 09वां स्थान तथा जनपद ललितपुर में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद और महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इनकी सफलता पर महाविद्यालय के प्रबंधक प्रदीप जैन समेत महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ ने छात्रा को बधाईयां दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें