फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में हुआ स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में हुआ स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ
विज्ञापन

ललितपुर।
जनपद में एक से 15 अप्रैल तक स्वच्छता पखवाड़ा (स्वच्छता से सिद्घि-2018) मनाया जा रहा है, जिसके तहत डीएम मानवेंद्र सिंह द्वारा रविवार को जिला चिकित्सालय में स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों, अस्पताल के स्टाफ एवं लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला चिकित्सालय में स्वच्छता है, लेकिन अभी भी सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि जिला चिकित्सालय की अंदर की साफ-सफाई के साथ-साथ चिकित्सालय के बाहर भी साफ-सफाई कराने की विशेेष आवश्यकता है, क्योंकि बाहर की गंदगी से अस्पताल के अंदर की सफाई का अंदाजा लगाया जा सकता है, और मरीजों के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ता है, इसलिए उन्होंने चिकित्सालय के बाहर की भी साफ-सफाई करवाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए। डीएम ने कहा कि साफ-सफाई कराने वाले ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिये जायें कि वे चिकित्सालय परिसर की साफ-सफाई ठीक से करवाएं। स्वच्छ वातावरण के लिए साफ-सफाई बहुत जरूरी है। उन्होंने सफाई के लिए जगह-जगह कूड़ादान रखवाने के निर्देश दिए और लोगों से कूड़ेदान का प्रयोग करने की अपील की। इस मौके पर सीएमओ डा. प्रताप सिंह द्वारा एक से 15 अप्रैल तक चलाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा मनाये जाने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि यह स्वच्छता पखवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एसके वासवानी, जिला क्षय रोग अधिकारी डा. जेएस बक्शी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. दोहरे, डा. अमित चतुर्वेदी सहित अन्य चिकित्सक एवं स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें