फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्यारहवें दिन जारी रहा मूल्यांकन वहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
11वें दिन जारी रहा मूल्यांकन का बहिष्कार
विज्ञापन

ललितपुर। माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा का राजकीय इंटर कॉलेज के समक्ष मूल्यांकन बहिष्कार ग्यारहवें दिन राजेंद्र प्रसाद मिश्रा प्रधानाचार्य दीवान रघुनाथ इंटर कॉलेज की अध्यक्षता में जारी रहा। इसमें समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं ने एकता के साथ कार्य बहिष्कार कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसमें अध्यक्ष ने सरकार की नीतियों के खिलाफ विचार व्यक्त किए, जिसमें सभी ने एकता के साथ जोर दिया कि सरकार जब तक वित्त विहीन शिक्षकों के लिए मानदेय व उनके लिए नियमावली सुनिश्चित नहीं करती मूल्यांकन बहिष्कार जारी रहेगा। बैठक में प्रमुख रूप से बृजमोहन वैद्य, विजय कुमार मिश्रा, तनवीर जुनेद खां, सुरेश कुमार, राहुल जैन, अरविंद सिंह गौर, हरनारायण श्रोती, भगवत नारायण तिवारी, प्रशांत नारायण, रघुवीर श्रीवास, गुरु प्रताप सिंह, जीवन लाल साहू, चक्रेश कुमार जैन, एसके श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार जैन, नितिन शर्मा, शरद स्वामी, पवन कुमार जैन, रामबाबू पटैरिया, सोनम तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें