फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जखौरा ग्राम प्रधान के वितीय अधिकार सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जखौरा ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज
विज्ञापन

11 दुकानों का अवैध निर्माण करवाने पर डीएम ने की कार्रवाई
दोषी अधिकारियों पर होगी एफआईआर और विभागीय कार्रवाई व वसूला जाएगा खर्च का रुपया
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने ग्राम प्रधान जखौरा के वित्तीय अधिकार सीज करने का आदेश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत जखौरा द्वारा ग्राम पंचायत की जमीन पर 11 दुकानों का अवैध निर्माण कराया गया था। जिसके सन्दर्भ में शिकायत प्राप्त होने पर अपर जिलाधिकारी द्वारा जांच की गयी। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने उक्त प्रकरण में कठोर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत की बैठक में भू-प्रबंधन समिति से प्रस्ताव पारित कराकर जमीन का आवंटन करा लिया, तथा ग्राम पंचायत के द्वारा चौदहवें वित्त आयोग की धनराशि का उपयोग करते हुए 11 दुकानों का निर्माण करा लिया था। जबकि नियमानुसार ग्रामसभा के पास ग्रामसभा की जमीन के दुकान निर्माण के लिए आवंटन का कोई अधिकार नहीं है। इस संदर्भ में शिकायत प्राप्त होने पर डीएम द्वारा अपर जिलाधिकारी को जांच हेतु नामित किया गया था। अपर जिलाधिकारी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी द्वारा उक्त प्रकरण में संलिप्त अधिकारी एवं कर्मचारियों से खर्च हुयी समस्त धनराशि की वसूली, उनके खिलाफ एफआईआर तथा विभागीय कार्यवाही शुरू करने के आदेश जारी किये गये। साथ ही ग्राम प्रधान जखौरा के वित्तीय अधिकार को सीज करने के भी आदेश जारी किये गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें