फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक संघ ने खोला झोलाछाप के खिलाफ मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सक संघ ने खोला झोलाछाप के खिलाफ मोर्चा
विज्ञापन

ललितपुर। इंडियन डेंटल एसोसिएशन के चिकित्सकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि जिले में फैल रहे अयोग्य झोलाछाप दंत चिकित्सकों के क्लीनिक खोले गए हैं और लोगों का जोखिम लेकर इलाज कर रहे हैं और लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ये लोग सर्जरी के सामान्य मानक भी पूरे नहीं करते हैं। इससे गंभीर संक्रामक बीमारियां जैसे एड्स, हिपेटाइटिस आदि रोग एक मरीज से दूसरे मरीजों में फैला देते हैं। बिना रोग निदान किए यह झोलाछाप शल्य क्रिया करने लगते हैं, इससे कभी कभी कैंसर जैसे रोग का भी खतरा रहता है। संस्था अध्यक्ष डा. संजीव जैन ने कहा कि भारतीय दंत चिकित्सा संघ की ओर से सभी डेंटिस्ट ने इन झोलाछाप पर रोक लगाने की और उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि आम जन इनके गलत इलाज की वजह से गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से बच सकें। ज्ञापन पर डा. श्रीराम साहू, डा. सरिता समैया, डा. मृदुला टड़ैया, डा. दीपक जैन, डा. शैलेंद्र जैन, डा. नितिन साहू, डा. प्रदीप साहू, डा. रुद्रप्रताप सिंह, डा. रविशरण सोनी आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें