फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस ने किया विद्यालयों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईओएस ने किया विद्यालयों का निरीक्षण
विज्ञापन

ललितपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निजी व सरकारी विद्यालयों का शैक्षिक वातावरण सुधारने के उद्देश्य से डीआईओएस द्वारा नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे ने विगत दिवस दोपहर लगभग 12 बजे राजकीय हाईस्कूल पठा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में उपस्थित कुछ छात्राओं से प्रश्न पूछें जिसके संतोषजनक उत्तर मिले, लेकिन विद्यालय का खेल का मैदान अनुपयोगी पाया और विद्यालय में बाउंड्रीवाल भी नहीं पाई। इसके अलावा साफ-सफाई का भी अभाव पाया है। उन्होंने प्रधानाध्यापक शहिद खां मंसूरी विद्यालय परिवेश सुधारने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में डीआईओएस ने जय मां पठा देवी इंटर कॉलेज पठा, पटेल ग्रामोत्थान बालिका इंटर कॉलेज बनयाना, श्री छत्रसाल जिला परिषद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नाराहट और बाबूलाल सतभैया मेमोरियल सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज गोना का निरीक्षण किया। डीआईओएस ने उक्त समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को बोर्ड परीक्षा केंद्र के दृष्टिगत रखते हुए तत्काल प्रभाव से कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने समस्त प्रधानाध्यापकों के निर्देशित किया है कि विद्यालय में बच्चों की सुविधा के लिए खेल के मैदान को उपयोग के लिए तैयार कराएं व नियमित खेल कराए। इसके अलावा विद्यालय में प्रार्थना के दौरान छात्र-छात्राओं से ड्रम, हरमोनियम आदि का प्रयोग करवाया जाए और नियमित पीटी करायी जाए। मार्चपास्ट, प्रतिज्ञा, सुविचार आदि को भी सम्मिलित किया जाये। साथ ही विद्यालय के प्रांगण में पेड़-पौधे रोपित करवाये जायें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें