फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी पर छोड़ी बाइक, ट्रेन से टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
पटरी पर छोड़ी बाइक, ट्रेन से टकराई
विज्ञापन

ललितपुर।
धौर्रा-जाखलौन रेलवे स्टेशन के मध्य बिना क्रॉसिंग गेट के रेल पटरियों से बाइक निकालना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। ट्रेन आती देख युवक पटरी पर बाइक छोड़कर छोड़कर भाग गया और ट्रेन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। ड्राइवर ने ट्रेन रोकी तो गार्ड बाइक ट्रेन में रखकर साथ ले गया। देर शाम तक आरपीएफ स्टाफ बाइक की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन

भोपाल से झांसी की ओर जा रही डाउन रूट की 12707 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन धौर्रा रेलवे स्टेशन से निकलकर बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10.52 बजे जाखलौन से करीब साढ़े तीन किलोमीटर पहले खंभा नंबर 1016/26 के निकट पहुंची ही थी, कि यहां ट्रेन काफी पास आता देख एक बाइक चालक पटरियों पर बाइक छोड़कर भाग गया। ट्रेन की टक्कर से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और टक्कर के कुछ ही दूरी पर ट्रेन जाकर खड़ी हो गई। ट्रेन के गार्ड और ड्राइवर ने नीचे उतरकर इंजन की जांच की। इसके बाद गार्ड ने अन्य कर्मचारियों की मदद से उक्त क्षतिग्रस्त बाइक को ट्रेन में रखवाया और ले गया। रेल पटरियों पर काम रहे गैंग मैन से इसकी सूचना स्थानीय रेल अधिकारियों को दी। आरपीएफ स्टाफ देर शाम तक बाइक की खोजबीन में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें