फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल दिवस के रुप में मनाया मेजर ध्यानचंद्र का जन्म दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
‘खेलकूद का अभ्यास भी जरूरी’
विज्ञापन

खेल दिवस के रूप में मनाया मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
स्थानीय पहलवान गुरुदीन ग्रुप ऑफ कॉलेज में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र सिंह का जन्मदिन खेल दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक पारस नाथ यादव ने की।
विज्ञापन

बीए प्रथम वर्ष के छात्र अभय यादव और राजेश राजा ने मशाल को लेकर मैदान का चक्कर लगाया और उसको पुन: मंच पर स्थापित किया। इस दौरान संस्थापक परास नाथ ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं केे मेजर ध्यानचंद के जीवन के बारे में संक्षिप्त में जानकारी दी। वहीं, उन्होंने बच्चों को बताया कि मेजर ध्यानचंद से हमें शिक्षा लेनी चाहिए। प्रबंधक एसएन यादव ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी अभ्यास और संघर्ष करना जरूरी है। इस दौरान महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सूफिया ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खेल दिवस पर कॉलेज में हॉकी, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, क्रिकेट व विभिन्न दौड़ों का आयोजन खेल प्रभारी जुनैद रजा के नेतृत्व में कराया गया। अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौश्रान मुख्य रुप से रक्षपाल यादव, नरेंद्र, विनोद, सुनील, पूजा, संध्या, कुसुम वर्मा, नाजिस, प्रयंका, दिव्या, जगत, पप्पन आदि उपस्थित रहे। उधर, भगवान आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन महर्रा में टेबिल टेनिस, खो-खो और कबड्डी आदि खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पधारे प्रबंधक प्रदीप जैन ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि समेत प्राचार्य डॉ. सुनील जैन व शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शक्तिवान सिंह समेत अन्य वक्ताओं ने दद्दा के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मुख्य रुप से बृजमोहन वर्मा, नितिन सतभैया, रामसेवक चंद्राकर, भानुप्रताप बाजपेयी, अश्विनी जैन, उमेश तिवारी, कृष्णा यादव आदि उपस्थित रहें। इसके अलावा छात्र-छात्राओं में राहुल, सलमान, रचना, आस्था, बबीता, वर्षा, निषांक, हरीश, नितिन, सुरभि, पूजा, हरप्रसाद समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में सहभाग किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें