फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दधि मटकी फोड़ने पर व्यायामशाला के पहलवान पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
दधि मटकी फोड़ने पर व्यायामशाला के पहलवान पुरस्कृत
विज्ञापन

ललितपुर।
मुहल्ला खिरकापुरा स्थित श्री कंचन सेवा मंडल समिति व्यायामशाला और जिम्नेजियम का 32 वां वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान दधि मटकी फोड़ने पर कंचन व्यायामशाला के पहलवानों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मनोहरलाल उर्फ मन्नू कोरी राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा व स्वास्थ्य पर ध्यान पर दिया जाएगा। उन्होंने महिलाओं के लिए जिम्नेजियम खुलवाने में मदद का भरोसा दिया। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि नशा, जुआ और अन्य सामाजिक बुराइयों को त्यागना होगा तभी समाज तरक्की की राह पर आगे बढ़ सकेगा। इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों में जागरुकता आती है। उन्होंने व्यायामशाला के विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा ने कहा कि लड़कियां विभिन्न क्षेत्रों में आगे आ रही हैं। यदि समाज की लड़कियों को और प्रोत्साहन दिया जाए तो वह दिन दूर नहीं जब लड़कियां पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी। इस दिशा में केंद्र व प्रदेश की सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम संचालित कर आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नरेंद्र कडंकी ने कहा कि नौजवानों में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ी है। इसका अंदाजा व्यायामशाला में लग रही भीड़ को देखकर लगाया जा सकता है। अंत में दधि मटकी कार्यक्रम हुआ। जिसमें कंचन व्यायामशाला के पहलवानों ने सफलता अर्जित की। जिस पर अतिथियों ने टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इससे पहले सुंदरकांड का पाठ व हनुमान जी का पूजन महंत सूर्यप्रताप महाराज ने किया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे, डा. दीपक चौबे, जगदीश लोधी, देवेंद्र गुरू, संतोष कुशवाहा, परमानंद कुशवाहा, जगदीश कंचन एड., करन, भरत, श्रीकांत कुशवाहा, विजय, मनोज कुशवाहा, बलवंत पटेल, पुष्पेंद्र, नरेंद्र, वीरेश रजक, शिब्बू आदि उपस्थित रहे। संचालन मनोहरलाल विश्वकर्मा व डा. संजीव कडंकी ने संयुक्त रूप से किया। उधर, श्री बलखंडी धाम मंदिर में श्री रामराजा व्यायाम मंदिर का वार्षिक सम्मान समारोह हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, धर्मेंद्र गोस्वामी, डा. दीपक चौबे, मनमोहन जड़िया, डा. संजीव कडंकी, अमित प्रिय जैन, अज्जू बाबा, प्रमोद साहू, नरेंद्र कडंकी, चंद्रविनोद हुंडैत, डा. आशीष सोनी, सुशील शर्मा, कंहैया नामदेव, रामेश्वर प्रसाद सड़ैया, पुरूषोत्तम साहू, डा. अक्षय टड़ैया, वीनू चौहान, संतोष सोनी, दीपक साहू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें