केंद्रीय विद्यालय में बढ़ाएं सेक्शन
ललितपुर। जिला मुख्यालय पर संचालित केंद्रीय विद्यालय में इस शैक्षिक सत्र 2017-18 से कक्षा एक से आठवीं तक की कक्षाओं में एक-एक अतिरिक्त सेक्शन बढ़ा दिया गया है। बढ़े हुए इन सेक्सनों में प्रवेश के लिए विगत रोज लकी-ड्रा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, लेकिन सीमित सीटें होने के कारण सैकड़ों बच्चों को प्रवेश नहीं मिल सका है। ऐसे में प्रवेश से वंचित रहे बच्चों के अभिभावकों ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर स्थानीय केंद्रीय विद्यालय में एक-एक और सेक्सन बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय व राज्य कर्मचारियों के बच्चों को प्रवेश नहीं मिल सका है। मांग करने वालों में हरिओम सिंह लोधी, शिवनारायण, भगवत सिंह, संजीव मिश्रा, राजीव त्रिपाठी, संजय कुमार शामिल हैं।