फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन तीर्थ यात्रा के लिए ललितपुर से चलेगी विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीजी के दर्शन कराएगी धर्म प्रभावना ट्रेन
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जयपुर के सांगानेर में यक्ष रक्षित जिन बिम्व श्रीजी के दर्शन और अभिषेक के लिए ललितपुर से विशेष धर्म प्रभावना ट्रेन 24 जून को चलाएगी जाएगी। दो हजार जैन श्रद्धालु सांगानेर में श्रीजी का अभिषेक करेंगे। ट्रेन में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए डेढ़ सौ कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जाएगी। श्रीविद्या सुधा नवयुवक तीर्थ यात्रा संघ के पदाधिकारियों ने यह बातें प्रेस वार्ता में कहीं।
तीर्थ यात्रा संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि ललितपुर से धर्म प्रभावना एक्सप्रेस 24 जूून को शाम चार बजे जयपुर के सांगानेर के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा संयोजक नरेंद्र कड़ंकी ने कहा कि गुरुवर मुनि पुगंव श्री सुधासागरजी के ससंग सानिध्य में सांगानेर में 18 वर्ष बाद एक बार फिर श्रद्धालुओं की प्रबल भावना के अनुसार यक्ष रक्षित जिन बिम्व श्रीजी भूगर्भ से निकाले गए हैं। उनके दर्शन वंदन एवं अभिषेक के लिए सांगानेर तक विशेष ट्रेन की बुकिंग की गई है। श्रीजी के अभिषेक के लिए अब तक 1800 लोगों ने ट्रेन में बुकिंग करा ली है। सह संयोजक व पार्षद पंकज मोदी ने बताया कि यात्रा के मुख्य सारथी पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य और पूर्व मंत्री डॉ. अरविंद जैन रहेंगे। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ एवं सदर विधायक रामरतन कुशवाहा व बबीना विधायक राजीव सिंह पारीक्षा और भाजपझ जिलाध्यक्ष रमेश सिंह लोधी होंगे। सह
विज्ञापन

संयोजक सीए सौरभ जैन ने बताया कि ट्रेन के अलावा हजारों की संख्या में लोग रिजर्व बस एवं प्राइवेट वाहनों से भी 25 जून को सांगानेर पहुंचेंगे। सह संयोजक संजय रसिया ने बताया कि सांगानेर जाने वाली संयम एक्सप्रेस का ललितपुर से सांगानेर तक मात्र एक ही ठहराव होगा। यात्रा सह संयोजक अविनाश सिंघई ने बताया कि यात्रा की वापसी सांगानेर से 25 जून को ही शाम पांच बजे होगी। आभार डॉ. अक्षय टड़ैया ने जताया। इस मौके पर आकाश जैन, पवन जैन, निर्मल जैन, राजीव जैन, राजीव जैन, रवि जैन चुनगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


ट्रेन में तीन श्रेणी की रहेंगी टिकट
जिन प्रतिमा के अभिषेक के लिए सांगानेर तक धर्म प्रभावना ट्रेन में यात्रियों के लिए तीन श्रेणी में टिकट का वितरण किया गया है। इसमें स्लीपर क्लास के लिए 1500 रुपए, जनरल स्लीपर के लिए 1200 रुपए और जनरल सिटिंग के लिए 600 रुपए प्रति व्यक्ति प्रति टिकट रखा गया है।



- ललितपुर से सांगानेर के लिए 24 को जाएगी
- 1800 जैन श्रद्धालुओं ने बुकिंग कराई
सुरक्षा के लिए डेढ़ सौ कार्यकर्ताओं की टीम बनेगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें