ललितपुर। जिले में कोरोना संक्रमण काल से लेकर अब तक एक दिन में सबसे अधिक संक्रमित मरीज पाए गए हैं। बुधवार को जिले में 41 संक्रमित मरीज पाए गए हैं, इनमें एक की मौत हो गई है। अब संख्या बढ़कर 615 तक पहुंच गई है।
जनपद में जांचों का दायरा बढ़ने से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। संक्रमितों में शहर के मोहल्ला नेहरूनगर में 11 मरीज पाए गए हैं। वहीं, मोहल्ला पुरानी बजरिया निवासी दो व्यक्ति संक्रमित हैं। इनमें एक 63 वर्षीय बजुर्ग व 29 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित है। मोहल्ला लक्ष्मीपुरा में 29 वर्षीय व्यक्ति, 29 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय महिला कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई है। मोहल्ला रावतयाना में एक 8 वर्षीय मासूम व 24 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। मोहल्ला छत्रसालपुरा में एक 28 वर्षीय महिला व 50 वर्षीय महिला संक्रमित है। इसके अलावा इलाइट चौराहा के पास निवासी 28 वर्षीय व्यक्ति व गांधीनगर निवासी 40 वर्षीय महिला और सोनी मिलन पैलेस के पास निवासी 19 वर्षीय बालिका संक्रमित है। मोहल्ला सिद्दनपुरा निवासी 27 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम उदया निवासी 13 वर्षीय बालक व ग्राम बड़ौरा निवासी 50 वर्षीय महिला, कस्बा बांसी निवासी 40 वर्षीय महिला संक्रमित है। तहसील महरौनी अंतर्गत ग्राम क्योलारी निवासी 10 वर्षीय बालक व तहसील पाली के कस्बा निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति कोविड- 19 पॉजिटिव है। ब्लॉक जखौरा अंतर्गत कस्बा निवासी 55 वर्षीय महिला व 27 वर्षीय महिला और 40 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित है।
एक संक्रमित की हुई मौत
संक्रमण बढ़ने से मौत की संख्या भी बढ़ रही है, बुधवार को शहर के मोहल्ला नदीपुरा निवासी 65 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित व्यक्ति झांसी में भर्ती था। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर दस पहुंच गई है।
बुधवार को अब तक एक दिन में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए है। सभी मरीजों से संपर्क कर उपचार की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।