फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 की संस्तुति, 40 के लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
gun 1.jpg - फोटो : gun 1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में आपराधिक छवि के लोगों के शस्त्रों की जांच चल रही है। पुलिस अधीक्षक ने अब तक 70 लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाने की संस्तुति डीएम कार्यालय को भेजी है। इनमें से 40 लोगों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं जबकि 30 लाइसेंस लंबित हैं। इनपर मारपीट, हत्या का प्रयास, धमकाने समेत कई अन्य मुकदमें दर्ज हैं। पंचायत चुनावों में पुलिस की इनपर कड़ी नजर रहेगी और अपराध में संलिप्त पाए जाने पर इनपर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अब आपराधिक छवि वालों की खैर नहीं है। इनपर कार्रवाई का डंडा चलाया जा रहा है। इसके तहत आपराधिक छवि वालों की जांच चल रही है। जानकारी के पश्चात उनपर कार्रवाई भी की जा रही है। अगर वे असलहाधारी हैं तो उनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि अभी तक 70 ऐसे आपराधिक लोग जांच में आए हैं जिनके पास असलहे हैं। इनपर मारपीट, हत्या का प्रयास, धमकाने समेत कई अन्य मुकदमें दर्ज हैं। चेतावनी और कार्रवाई के बाद भी जब ऐसे लोगों पर कोई असर नहीं दिखा तो सख्त कार्रवाई करते हुए इनके लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति जिलाधिकारी को भेज दी गई। उनमें से 40 लोगों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। शेष 30 पर कार्रवाई होनी है। एसपी ने बताया कि इनके असलहों के लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही इनपर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय है और सूचना मिलते ही कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें