फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मोटर खराब होने से 40 हजार की आबादी ने झेला पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जल संस्थान की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। 12 सितंबर को खराब हुई मोटर अभी तक सुधर नहीं सकी थी कि पंप भी खराब हो गया है। इससे 40 हजार की आबादी को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। लोगों ने दूर-दराज लगे हैंडपंप से पानी जुटाया। वहीं, जल संस्थान ने टैंकरों से कई मोहल्लों में पानी उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

शहर में डेढ़ माह में 14 दिन जल आपूर्ति प्रभावित रही है। मोटर खराब होने पर चार से पांच दिन तक सप्लाई बाधित हो जाती है। 12 सितंबर को लोअर जोन की मोटर खराब हो गई थी। इससे टंकी पूर्ण क्षमता से नहीं भर पा रही थी। अब रविवार की रात में दूसरी मोटर भी खराब हो गई। इससे आधा दर्जन मोहल्लों में सप्लाई ठप हो गई है। वहीं, अपर जोन का पंप भी खराब हो गया है। इससे अपर जोन के मोहल्ला आजादपुरा, लेड़ियापुरा व गांधीनगर के कुछ क्षेत्र में सप्लाई ठप हो गई।
सोमवार को लोगों ने नल आने का इंतजार किया, देर तक न आने पर परेशान हो गए। स्कूली बच्चों को तैयार होने में परेशानी हुई। वहीं, नौकरीपेशा लोगों को दिक्कत हुई। स्थिति यह रही कि सुबह ही हैंडपंप पर भीड़ लग गई। लोग शाम तक हैंडपंप पर जमे रहे। हालांकि, सुबह से विभाग ने टैंकरों से पानी उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

-
इन मोहल्लों में बाधित रही आपूर्ति
बड़ापुरा, बजरिया, घुसयाना, महावीरपुरा, रामनगर, चौबयाना, श्रद्धानंदपुरा, रैदासपुरा, मऊठाना, चिरौलपुरा, रावरपुरा, सुभाषपुरा व अपर जोन के मोहल्ला आजादपुरा व लेड़ियापुरा में पानी की किल्लत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें