फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चिकित्सक के घर से 40 लाख की नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। वरिष्ठ सर्जन के घर में रखे 40 लाख रुपये नगद चोरी हो गए। सीसीटीवी कैमरे में चिकित्सक का घरेलू नौकर रुपये चोरी करते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश चल रही है।
सिविल लाइन स्थित अभिलाषा पेट्रोल पंप के पास शिव डाइग्नोस्टिक सेंटर का संचालन वरिष्ठ सर्जन डॉ. आरके अग्रवाल करते हैं। सेंटर के ऊपर ही वह अपने परिवार सहित रहते हैं। 30 जनवरी को चिकित्सक आरके अग्रवाल ने अपने कमरे में रखी अलमारी को खोलकर देखा तो अंदर लॉकर में रखे करीब 40 लाख रुपये नकद गायब थे। यह देख चिकित्सक के होश उड़ गए। घर के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो उसमें उनका ही घरेलू नौकर प्रकाश कुशवाहा जो कि 18 जनवरी से गायब चल रहा है, रुपये चोरी कर जाते हुए दिखा। चिकित्सक के घर से लाखों की चोरी होने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। चिकित्सक के अनुसार चोरी गए रुपयों में 20 लाख उनका है, जबकि 10 लाख रुपये पुत्र डॉ. अमन अग्रवाल के और 10 लाख रुपये पुत्रवधू डॉ. अक्षिता अग्रवाल के हैं। कोतवाली पुलिस ने चिकित्सक की तहरीर पर आरोपी घरेलू नौकर प्रकाश कुशवाहा निवासी राजकीय डिग्री कॉलेज कांशीराम आवास कालोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

-
23 वर्षों से कर रहा था चिकित्सक के यहां काम
चिकित्सक के घर में करीब 23 वर्ष से प्रकाश कुशवाहा घरेलू कामकाज कर रहा था। चिकित्सक व उनके परिवार वाले प्रकाश पर पूरा विश्वास करते थे और अक्सर बाहर जाने पर पूरे घर की जिम्मेदारी सौंपकर चले जाते थे। 18 जनवरी की सुबह प्रकाश ने चिकित्सक आरके अग्रवाल को चाय पिलाई थी। इसके बाद चिकित्सक ऑपरेशन करने चले गए थे। दोपहर जब चिकित्सक घर आए तो जानकारी हुई कि प्रकाश नहीं है। चिकित्सक ने प्रकाश के पिता बसंते कुशवाहा को बुलाया और प्रकाश के गायब होने की बात बताई। बसंते ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी थी।
-
आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित
चालीस लाख रुपये चोरी कर गायब हो जाने के आरोपी प्रकाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई हैं। पहली टीम निरीक्षक नरेंद्र सिंह व दूसरी टीम निरीक्षक जनार्दन यादव के नेतृत्व में बनाई गई है।
विज्ञापन


वर्जन
चिकित्सक के घर से चालीस लाख रुपये की नकदी चोरी होने की एफआईआर उनके घरेलू नौकर पर दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लिया गया है। आरोपी नौकर की खोजबीन में पुलिस की दो टीमें जुटी हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें