संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला अस्पताल में सुविधाओं में सुधार किए जाने की मांग को लेकर बुंदेलखंड विकास सेना ने कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी पूरा करने की मांग की।
संगठन प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा, जिला अस्पताल में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है। मरीजों के इलाज की जगह उन्हें रेफर कर पल्ला झाड़ लेते हैं। रात्रि में इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को अधिक दिक्कत हो रही है। सामान्य हालत में भी रेफर कर देते हैं। जिला महिला अस्पताल में भी प्रसव के नाम पर शुल्क की मांग की जा रही है। अस्पताल में कॉर्डियोलॉजिस्ट, पीडियाट्रीशियन, नेफ्रोलॉजिस्ट, यूरोलॉजिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट, सीनियर फिजीशियन व जनरल सर्जन तैनात किए जाएं। इस दौरान महेंद्र अग्निहोत्री, राजेंद्र गुप्ता, सुधेश नायक, कदीर खां, फूलचंद रजक, आनंदमोहन दुबे, विनोद साहू, राजकुमार, अमरसिंह बुंदेला, संजय त्रिवेदी, परवेज पठान, बीडी चंदेल, प्रेमशंकर गुप्ता, अमित साहू, रामप्रकाश झा, भैय्यन कुशवाहा, विक्की सोनी, पुष्पेंद्र शर्मा, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।