संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बीएसजी ज्ञान परीक्षा दो केंद्रों पर आयोजित की गई, इसमें पंजीकृत 212 के सापेक्ष 173 परीक्षार्थी शामिल रहे और 39 अनुपस्थित रहे। अधिकारी परीक्षा केंद्र पर जायजा लेते रहे।
बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तालबेहट में स्काउट-गाइड की बीएसजी परीक्षा आयोजित की गई। जीजीआईसी में 61 व जीजीआईसी तालबेहट में 151 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। दोपहर 12 बजे से परीक्षा शुरू होकर एक बजे समाप्त हुई। जीजीआईसी ललितपुर परीक्षा केंद्र पर 61 के सापेक्ष 49 व जीजीआईसी तालबेहट में 151 के सापेक्ष 124 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, जिला कमिश्नर स्काउट डॉ ओमप्रकाश शास्त्री व पूनम मलिक निगरानी करते रहे। जयशंंकर प्रसाद द्विवेदी व रमेश कुमार तिवारी पर्यवेक्षक के तौर पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ तीन स्काउट व तीन गाइड प्रदेश स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होंगे। प्रदेश में श्रेष्ठ सूची में आने पर सम्मान व प्रमाण पत्र दिया जाएगा।