अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिला स्पोर्ट स्टेडियम में स्व. राजेंद्र जायसवाल की स्मृति में निशी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में अंडर 14 ललितपुर टीवीएस प्रीमियर लीग के दूसरे दिन दो मैच खेले गए। पहले मैच में पठान वॉरियर्स ने हैमर जिम को 75 रन से हरा दिया और दूसरे मैच में शिवाय सुपर किंग ने सुपर ओवर में अथर्व सुपर किंग को पराजित कर दिया।
टॉस जीतकर पठान वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी की। टीम के अंशध्रुव ने 30 रन, प्रशांत सेन 20 रन, आदित्य यादव 11 रन, योगिराज 7 रन, तनवीर खान 6 रन, अंकुश 5 रन, अंश रजक 4 रन, प्रयांशु चौबे व नैतिक निरंजन एक-एक ही रन बना सके। टीम 16.5 ओवर 10 विकेट पर 41 अतिरिक्त रनों सहित 126 रन बना सकी। बालिंग करते हुए हैमर जिम के बालर विनायक पाठक और देव तिवारी ने तीन-तीन विकेट लिए मोहित रजक व जीशान और लकी, समर ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में मैदान पर उतरे हैमर जिम के बल्लेबाज देव तिवारी व विनायक पाठक ने 12-12 रन, भावयांश सोनी ने 8 रन, जीशान ने 5 रन, रोहित रजक ने तीन रन, आभास मात्र एक रन और शेष बल्लेबाज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। पूरी टीम 6.2 ओवर में आठ अतिरिक्त रनों सहित 49 रन ही बना सकी। पठान वॉरियर्स की टीम 77 रन से विजयी घोषित हुई। पठान वॉरियर्स की ओर से बालिंग करते हुए प्रियांशु चौबे ने 2 ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट झटके। अंकुश और दीपांशु जांगड़ ने दो-दो विकेट और एक विकेट तनवीर खान ने लिया।
दूसरा मैच काफी रोमांचक रहा। अथर्व सुपर किंग ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। शिवाय सुपर किंग पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 112 रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरे बल्लेबाज भी 14.3 ओवर में 112 रन ही बना सके। सुपर ओवर में अथर्व सुपर किंग के पहले बल्लेबाजों ने 6 रन बनाए तो जवाब में शिवाय सुपर किंग के बल्लेबाज योगेश पाठक ने 3 बाल में 7 रन बनाकर मैच जीत लिया। प्लेयर ऑफ़ द मैच योगेश पाठक बने। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने टॉस कराकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। निर्णायक की भूमिका में सौरभ नायक, प्रियंक, धर्मेंद्र कुमार स्कोरर सिद्धार्थ जैन व कमेंट्रेटर मोहन पेंटर रहे। इस मौके पर ग्राम प्रधान चौसा जसरथ प्रसाद, धर्मपाल सिंह, शिवाजी राजा, शैलेंद्र सिंह, हिमांचल पटेल, आयोजन कमेटी में मोहम्मद नसीम, पवन परमार, शत्रुघ्न यादव, रत्नेश दीक्षित, राम प्रताप सिंह, संदीप पाठक, पुष्पेंद्र बुंदेला आदि मौजूद रहे।