फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर में 37 व्यक्ति और मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस संक्रमण पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जिससे लगातार नए मरीज सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को 37 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। अब संक्रमितयों की संख्या बढ़कर 1151 पहुंच गई है। इनमें 15 संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो चुकी और 791 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के मोहल्ला छत्रसालपुरा निवासी 13 वर्षीय बालिका, 19 वर्षीय युवती, 21 वर्षीय युवती, 50 वर्षीय महिला, 80 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। मोहल्ला तालाबपुरा निवासी 20 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवक, 26 वर्षीय युवती, 45 वर्षीय महिला पॉजिटिव है। गल्ला मंडी के पास निवासी 19 वर्षीय युवती, 22 वर्षीय युवती, 80 वर्षीय महिला, 27 वर्षीय युवक, 84 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। नदीपुरा निवासी 30 वर्षीय युवती, 38
वर्षीय युवती, 54 वर्षीय महिला संक्रमित है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय केंपस निवासी 15 वर्षीय किशोरी, 42 वर्षीय महिला संक्रमित है। पीतांबरा कालौनी निवासी 38 वर्षीय युवक, 48 वर्षीय युवक व 48 वर्षीय युवक पॉजिटिव है। इसके अलावा मोहल्ला पुरानी बजरिया निवासी 24 वर्षीय युवक, सिव िल लाइन निवासी 35 वर्षीय युवक, वर्णी कॉलेज के पास निवासी 25 वर्षीय युवक, एसबीआई बैंक के पास निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, गांधीनगर निवासी 70 वर्षीय महिला,
विज्ञापन

आजादपुरा निवासी 36 वर्षीय युवक, चौबयाना निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, गोविंद नगर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम बिरारी निवासी 45 वर्षीय महिला, राजघाट निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति, तहसील पाली कस्बा निवासी 21 वर्षीय युवक व 40 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित है। ग्राम दुर्जनपुरा निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति, ग्राम कलौथरा निवासी 45 वर्षीय महिला संक्रमित है।
अभी 942 सैंपलों की नहीं आई रिपोर्ट
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार सेंपलिंग की जा रही है। लेकिन समय पर रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। यहां पर 26 जुलाई से अब तक के 942 सेंपलों की जांच रिपोर्ट नहीं आई है।
शुक्रवार को 37 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमितों से संपर्क कर उपचार की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। - डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें