फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 और कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बृहस्पतिवार को 37 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें से आठ ग्रामीण और बाकी शहरी क्षेत्र के हैं। इससे अब संख्या बढ़कर 473 पहुंच गई है तथा इनमें से 251 स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 37 कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए गए हैं। इनमें शहर के मोहल्ला महावीरपुरा में सात कोराना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें आठ वर्षीय मासूम, 17 वर्षीय बालक, 47 वर्षीय व्यक्ति, 28 वर्षीय व्यक्ति, 28 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय
महिला और 36 वर्षीय महिला संक्रमित है। मोहल्ला बड़ापुरा निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति, 32 वर्षीय व्यक्ति व 45 वर्षीय महिला संक्रमित है। मोहल्ला सरदारपुरा में तीन संक्रमित हैं। इनमें 12 वर्षीय बालिका, 32 वर्षीय व्यक्ति व 35 वर्षीय महिला संक्रमित है। मोहल्ला वसंत बिहार कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय महिला व 29 वर्षीय व्यक्ति कोविड पॉजिटिव हैं। मोहल्ला नझाई बाजार में चार संक्रमित हैं। इनमें 15 वर्षीय बालिका, 23 वर्षीय व्यक्ति, 54 वर्षीय व्यक्ति व 68 वर्षीय वृद्ध महिला संक्रमित है।
विज्ञापन

मोहल्ला तालाबपुरा में 33 वर्षीय महिला, मोहल्ला लक्ष्मीपुरा में 60 वर्षीय व्यक्ति, छत्रसालपुरा में 43 वर्षीय व्यक्ति, नेहरु नगर निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति और आजादपुरा निवासी 69 वर्षीय वृद्घ कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा मोहल्ला पिसनारी बाग में 33 वर्षीय महिला व चांदमारी निवासी वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई हैं। शहर के मवेशी बाजार निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला अजीतापुरा में 35 वर्षीय व्यक्ति व शहर निवासी 22 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित हैं।
इसके अलावा ब्लॉक जखौरा अंतर्गत कस्बा निवासी 27 वर्षीय महिला व ग्राम नौहरकलां निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। ब्लॉक तालबेहट निवासी तीन व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। इनमें मोहल्ला सरफयाना निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति, 72 वर्षीय वृद्ध महिला और 65 वर्षीय महिला संक्रमित है। तहसील महरौनी कस्बा निवासी 21 वर्षीय युवती, 20 वर्षीय युवती और 48 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

250 सैंपलों की नहीं आई रिपोर्ट
सैंपलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे मरीज की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। तीन अगस्त से अब तक के 250 सैंपल की रिपोर्ट नहीं आ पाई है।
बृहस्पतिवार को 37 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों से वार्ता कर उपचार की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। - डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें