फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ग्राम विकास अधिकारी की आईडी हैक कर 363 फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। तालबेहट के रमपुरा कठवर ग्राम पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) की प्रमाणपत्र जारी करने वाली सरकारी आईडी हैक कर 363 फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने का मामला सामने आया है। पांच सितंबर को दोपहर 12:31 बजे आईडी में सेंध लगाकर एक ही दिन में ये प्रमाणपत्र जारी किए गए। मामले में ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप त्रिपाठी की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के आदेश से साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप त्रिपाठी ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और साइबर क्राइम थाने को दी तहरीर में बताया कि उनकी आईडी का किसी अज्ञात व्यक्ति ने अनधिकृत रूप से इस्तेमाल किया। इसके जरिये 363 जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए गए। मामला सामने आने के बाद ग्राम विकास अधिकारी ने फर्जी प्रमाणपत्रों को निरस्त करने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। तहरीर में विरवट कोन्हवलिया, कुशीनगर निवासी रमेश पुत्र राजदेव के आधार विवरण का इस्तेमाल किए जाने की बात भी कही गई है। इसके अलावा एक मोबाइल नंबर की संलिप्तता सामने आई है।
साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आईडी हैक किए जाने के तरीके और प्रमाणपत्र जारी करने वाले व्यक्ति या गिरोह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि 363 प्रमाणपत्र किन लोगों के नाम पर और कहां से जारी किए गए।
विज्ञापन


अन्य अधिकारियों को भी दी जानकारी
ग्राम विकास अधिकारी ने फर्जीवाड़े की जानकारी जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी को भी दी है। संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर मामले से अवगत कराया गया है।
-
प्रमाणपत्रो का रिकॉर्ड खंगालने में जुटी पुलिस
तहरीर के अनुसार फर्जीवाड़े में कुशीनगर निवासी रमेश पुत्र राजदेव के आधार विवरण का इस्तेमाल किया गया है। एक मोबाइल नंबर भी मामले से जुड़ा मिला है। साइबर पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सरकारी आईडी किस तरह हैक हुई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। पुलिस आईडी की गतिविधियों और जारी किए गए प्रमाणपत्रों का रिकॉर्ड खंगाल रही है।

वर्जन

ग्राम विकास अधिकारी की आईडी हैक कर प्रमाणपत्र जारी करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। सीएमओ समेत अन्य अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई है। आईडी से प्रमाणपत्र जारी होने की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


कुंवर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें