फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 3.48 करोड़ से होगी खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में बारिश से खस्तहाल सड़कों से राहगीरों को नहीं जूझना होगा। 3.48 करोड़ से तीन ब्लॉक में सड़कों के पैचवर्क व मरम्मत का कार्य किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने समय से कार्य करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

जिले के तीन ब्लाॅक तालबेहट, जखौरा और बिरधा की सड़कों की हालत बहुत खराब है। इस गड्ढों वाले मार्ग से सफर करना जान जोखिम में डालने के समान है। बरसात के मौसम में सड़कों पर जलभराव और भी मुश्किल बढ़ जाती है। कई जगह लगातार पानी का बहाव होने से मार्ग कट तक जाते हैं। ऐसे में मार्गों में गड्ढे होने से सुरक्षित चलना तक मुश्किल हो जाता है। समय पर मरम्मत न होने से राहगीरों व वाहन चालकों लंबे समय तक खस्ताहाल सड़क से आवागमन करना पड़ता है। ऐसे में इन सड़कों का मरम्मत कार्य समय से किया जा सके, इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क के पैंचवर्क के लिए तैयारियां चल रहीं हैं। प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही सितंबर माह में मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


-
सड़कों के पेंचवर्क कार्य समय पर करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरु कर दी है। प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
- राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें