ललितपुर। पीएनबी आरसेटी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समूह की 34 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने मुर्गी पालन करना सीखा। उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया।
निदेशक एसएन मंडल ने प्रशिक्षार्थियों को उद्यम स्थापित करने में सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि आरसेटी का प्रशिक्षण उन सभी के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म है, जो सफल उद्यमी बनकर खुद का रोजगार करना चाहते हैं। इस तरह वह खुद के साथ दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं। समूह की महिलाएं आसानी से मुर्गी पालन कर अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकती हैं। समूह की महिलाओं को आगे भी विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित किया जाएगा। डीएमएम रवि दुबे ने कहा कि प्रशिक्षण उन महिलाओं के लिये वरदान है, जो सफल उद्यमिता की ओर बढ़ना चाहती हैं। एनआरएलएम का सहयोग व आरसेटी का मार्गदर्शन उन्हें हमेशा मिलता रहेगा।
ग्राम महोली क्षेत्र के बीएमएम संतोष पाल ने कहा कि समूहों को चूजे प्रदान कर मुर्गी पालन की शुरूआत की जाएगी, जिससे वे आत्मनिर्भर होकर अपनी आजीविका आसानी से चला सके। दस दिन के प्रशिक्षण के अंतिम दिन नामित दो प्रतिनिधियों ने थर्ड पार्टी असेसमेंट भी किया। सभी महिलाओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण- पत्र प्रदान किए गए। संचालन रूपेंद्र श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर सुशील कुमार सक्सेना, कविंद्र सिंह, आकांक्षा खरे, नंदकिशोर, सुनील कुमार तथा राजीव रैकवार उपस्थित रहे।