ललितपुर। मेडिकल कॉलेज अमरपुर में जूनियर छात्र-छात्राओं को परेशान करने वाले 32 छात्रों को कॉलेज प्रशासन ने सात दिन के लिए छुट्टी पर घर भेज दिया। इसे लेकर जूनियर छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में हंगामा किया था।
आरोप है कि मेडिकल कॉलेज अमरपुर में दो दिन पहले यहां पढ़ाई करने वाले प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा परेशान करते हुए रैगिंग की जा रही थी। इससे परेशान होकर जूनियर छात्र-छात्राएं दो दिन से कॉलेज में हंगामा कर रहे थे। शुक्रवार की रात भी कॉलेज परिसर में जूनियर छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया गया और परेशान करने वाले सीनियर छात्रों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मेडिकल कॉलेज प्रशासन मौके पर पहुंच गया और हंगामा कर रहे मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को समझाया स्वशासी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य मयंक शुक्ला ने कहा कि अनुशासनहीनता करने पर 32 छात्राें को सात दिन के लिए निलंबित करते हुए उन्हें घर भेज दिया है। अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद