फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अपशिष्ट प्रबंधन में शामिल होंंगे 318 गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचालित ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्लूएम) में जनपद के शेष 318 गांवों को शामिल किया जा रहा है, इससे पहले 358 गांव इस योजना में सम्मिलित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में गंदे पानी की निकासी के लिए नाली व नालों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही शोपेड आदि का निर्माण ग्रामीण इलाकों में कराया जाता है, जिससे गंदगी न फैले। इसके अलावा गीला कपड़ा व सूखा कचरा को अलग-अलग एकत्रित कर उनका निस्तारण किया जाता है। जनपद में दो चरणों में ग्रामों का चयन हुआ है। पहले चरण में पचास, दूसरे चरण में 308 गावों का चयन हुआ है। अब तीसरे चरण में शेष गांवों को भी इस योजना में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन

-
विकास खंड वार स्थिति
ब्लॉक का नाम - कुल ग्रामों की संख्या- शामिल हो चुके गांव- शामिल होने वाले ग्राम
बार - 87- 63 - 24
बिरधा- 146 - 64 - 82
जखौरा - 125 - 77 - 49
महरौनी - 93 - 57 - 36
मड़ावरा - 123 - 43 - 80
तालबेहट- 102 - 55 - 47

शासन के निर्देश पर जनपद के अवशेष गांवों को शामिल किया जा रहा है। अब ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन योजना में सभी गांव आ जाएंगे।
नवीन मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें