संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर में चार स्थानों पर जल्द ही जलभराव की समस्या दूर होगी। बुधवार को नगर पालिका की बोर्ड बैठक में चार करोड़ रुपये से निर्माण की स्वीकृति दी गई, इसमें चार स्थानों पर 1.33 करोड़ से नाली का निर्माण कराया जाएगा। 2.67 करोड़ से 49 गलियों में सड़क व नाली बनाई जाएगी। इन कार्यों की निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्माण शुरू किए जाएंगे।
पालिका सभागार में नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक अध्यक्ष सरला जैन की अध्यक्षता व उपजिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी राघवेंद्र शर्मा की उपस्थिति में हुई। एजेंडा में शामिल प्रस्ताव को कार्यालय अधीक्षक रमाकांत तिवारी ने पढ़कर सुनाया। 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से निर्माण कराने के लिए डीएम की अध्यक्षता में चार मार्च को स्वीकृति मिली थी। इसी क्रम में आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत अति अल्पकालीन निविदा आमंत्रित किए जाने को सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। सभासद मनमोहन चौबे ने अपनी आपत्ति जताई। इस दौरान अवर अभियंता आशीष आदि अन्य मौजूद रहे।
-
-इन स्थानों पर होगा नाली निर्माण
- कलक्ट्रेट चौराहा से सदनशाह चौराहा
- सदनशाह से जिला अस्पताल होकर चर्च तक
- शनि मंदिर से आजादपुरा नायक के मकान तक
- कैलगुवा चौराहा से शहजाद नदी तक
-
बैठक में ये सभासद रहे मौजूद
सभासद सोन सिंह, मिथलेश कुशवाहा, मोहिनी, पुष्पा, जानकी प्रसाद, रजनी रजक, उदय प्रताप यादव, अशोक कुमार पंथ, अफजुल रहमान, मुस्तफा खां, दीपा, सविता कुशवाहा, पूजा यादव, मनमोहन चौबे, शिवानी, कुंदनपाल, आलोक कुमार जैन मयूर, कीर्ति नायक, जगदीश यादव, रामकिंकर, मो. अब्दुलवारी, फरजाना बानो, रमेश कुमार, धर्मवीर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।