फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत जन अदालत 13 को

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत जन अदालत 13 को
विज्ञापन

ललितपुर। विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर 13 मई को उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम द्वारा एक जन अदालत का आयोजन किया जाएगा, इसमें विद्युत संबंधी वादों का निस्तारण किया जाएगा। उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम झांसी के अधिशासी अभियंता व सदस्य आरके त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त आयोजित जन अदालत में विद्युत अधिनियम की धारा 135 से 138 तक वादों को छोड़कर अन्य प्रकरणों पर प्राप्त होने वाले व लंबित वादों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो उपभोक्ता अपने वादों का निस्तारण चाहते हैं वह अपना प्रार्थना पत्र दो प्रतियों में प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें