फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय पाल बने एडीजे ईसीएक्ट, सीजेएम् बने आशीष्

विज्ञापन
विज्ञापन
अजय पाल बनेे एडीजे
विज्ञापन

ललितपुर। ललितपुर जिला न्यायालय में भारी फेरबदल किया गया है। प्रभारी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी शत्रुघ्न उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट अजय पाल सिंह को ललितपुर में ही एडीजे ईसीएक्ट बनाया गया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राम विलास प्रसाद का स्थानांतरण लखनऊ हो गया है, जबकि उनके स्थान पर आगरा से आशीष कुमार चौरसिया को तैनाती दी गई है। एसीजेएम महरौनी कुश कुमार का स्थानांतरण आगरा हो गया है, और उनके स्थान पर मेरठ के चंद्रमोहन को एसीजेएम महरौनी में तैनाती दी गई है। सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार गुुप्त को ललितपुर में ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। जबकि उनके स्थान पर लखनऊ से स्थानांतरित होकर आ रहे निर्भय प्रकाश को सिविल जज सीनियर डिवीजन पद पर तैनाती दी गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सूरज मिश्रा को ललितपुर में ही सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट पद पर तैनाती दी गई है। सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट मुन्ना लाल का स्थानांतरण पीलीभीत किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें