फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अलग-अलग स्थानों पर आग ने मचाया तांडव

विज्ञापन
विज्ञापन
चार अलग-अलग स्थानों पर आग ने मचाया तांडव
विज्ञापन

ललितपुर। शुक्रवार को शहर में एक फल की दुकान के अलावा चार अलग-अलग स्थानों पर खेतों में लगी आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग बुझाने वाली गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर काबू पाया, लेकिन तब तक किसानों व फल विक्रेता का सब कुछ जल गया। मोहल्ला लक्ष्मीपुरा निवासी मु. सलीम शहर में गेंदालाल पेट्रोल पंप के पास फल की दुकान खोले है। सलीम बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े दस बजे अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। इसके बाद देर रात लगभग साढ़े बारह बजे उसकी दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पास में स्थित अन्य दुकान संचालक ने वहां निकलने के दौरान दुकान में लगी आग देखी तो फल विक्रेता को फोन करके इसकी जानकारी दी और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। फल विक्रेता भी मौके पर पहुंच गया और दुकान में आग लगने से हुए नुकसान का आंकलन करने में लगा रहा। आग की वजह बिजली के शॉर्ट सर्किट होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर, शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे थाना कोतवाली के ग्राम पड़ौरिया में गेहूं की खड़ी फसल में बिजली के हाइटेंशन तारों से निकली चिंगारियों की वजह से आग लग गई। इससे करीब चार एकड़ से अधिक रकबा में खड़ी फसल जल गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर किसी प्रकार आग पर काबू पाया। इसी प्रकार ग्राम खौंखरा में गेहूं की फसल कटने के बाद खेत में खड़े डंठलों में आग लग गई, जो दूसरे खेतों में खड़ी फसल की ओर बढ़ रही थी। सूचना पर आग बुझाने की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर काबू पाया और दूसरे खेतों में आगे लगने की घटना को रोकने में सफलता पाई। ग्राम मसौरा में शाम करीब चार बजे एक खेत में रखे भूसा में आग लग गई, जिससे पूरा भूसा जल गया। हालांकि, सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। इसी तरह महरौनी में एक खेत में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें