फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसुधैव कुटुंबकम की भावना से जुड़ा है देश

विज्ञापन
विज्ञापन
वसुधैव कुटुंबकम की भावना से जुड़ा है देश
विज्ञापन

पाली। छत्रपति शिवाजी एमएसडी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम, द्वितीय और तृतीय इकाईयों के विशेष शिविरों आयोजन किया जा रहा है। 18 फरवरी से शुरू हुए शिविर का रविवार को समापन किया गया। मुख्य अतिथि नौसेना के अधिकारी अरुण कुमार चौरसिया ने कहा कि कुछ बातें ऐसी हैं जो हमें प्रेरित करती रहीं है उनमें जैसे जैसी संगत वैसी रंगत अर्थात अच्छी संगति में रहने का प्रयास करें और कहा कि सपने हमेशा बड़ा देखो, क्योंकि तभी हम बड़े हो पाएंगे। शिक्षक भरत कुमार चौरसिया ने कहा कि भारत में सेवा को इतना बलशाली इसलिए माना जाता है, क्योंकि भारत हमेशा से संसार के प्रति वसुधैव कुटुंबकम की भावना से जुड़ा रहा है। कार्यक्रम अधिकारी नरेश कुमार निरंजन ने राष्ट्रीय में कुछ कार्य करके जैसे कूप स्वच्छता कार्य किया मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य जागरूकता, जलवायु परिवर्तन की जागरूकता के द्वारा अपने उद्देश्यों को लेकर ग्रामीणों के बीच इस विशेष शिविर में रहे। कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश कुमार ने कहा इस विशेष शिविर में आए शिविरार्थियों ने छोटे-छोटे रचनात्मक कार्य करके लोगों को जागरूकता का अहसास कराया और लोगों को समाज के प्रति कर्तव्यों के लिए प्रेरित किया। उमाशंकर चौरसिया ने कहा अपनी इच्छाओं के अतिरिक्त समाज के प्रति भी कुछ इच्छायें होती है उन इच्छाओं को मूर्त रूप देने का माध्यम है राष्ट्रीय सेवा योजना। समापन सत्र के वाद स्वयं सेवकों ने स्वच्छता मतदाता जागरूकता, जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य नारी सशक्तिकरण विषयों को लेकर जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान चंदन सिंह ने तथा आभार कार्यक्रम अधिकारी नरेश कुमार निरंजन ने ज्ञापित किया। शिविर में डॉ. रजनी निरंजन, डॉ. इरफान अली शाह, राहुल पटेल, खेमचंद्र चौरसिया, उत्तम सिंह, श्याम किशोर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें