फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

ललितपुर। शासन द्वारा वर्ष 2019 बोर्ड परीक्षा नकलविहिन बनाने के माध्यम से सभी जनपदों में सीसीटीवी कैमरे एवं वायस रिकॉर्डर लगाकर बोर्ड परीक्षा 2019 को सफल बनाने का प्रयास है। जनपद में सभी परीक्षा केंद्रों में से सबसे बड़ा परीक्षा केन्द्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, ललितपुर में 22 फरवरी 2019 को सबसे ज्यादा छात्राओं को कला का पेपर दिलाया गया। इसमें हाईस्कूल के 1071 तथा इंटरमीडिएट के 651 छात्राओं कुल 1722 सर्वाधिक परीक्षार्थियों ने पेपर दिया, शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई एवं 23 फरवरी को सुबह हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान में भी 1152 छात्राओं ने पेपर दिया। केंद्र व्यवस्थापिका पूनम मलिक एवं अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक दयाराम यादव, स्टेटिक मजिस्ट्रेट नफीस अहमद और सभी कक्ष निरीक्षकों का सहयोग रहा। 25 फरवरी को सुबह परिधान एवं साजसज्जा सायं काल में इंटरमीडिएट की छात्राओं को गणित का पेपर दिलाया गया। सचल दल द्वितीय में संतोष कुमार सिंह, प्रभारी डाइट प्राचार्य, संजय तिवारी, दिप्ती गुप्ता, स्वाति सचान, देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें