फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में बच्चों को फल व दूध वितरित नहीं होने से डीएम खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में बच्चों को फल व दूध वितरित नहीं होने से डीएम खफा
विज्ञापन

स्कूल में खाद्यान्न रखवाने के निर्देश, जिलाधिकारी खुद करेंगे समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिलाधिकारी ने विभिन्न ब्लाकों के कई परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को फल व दूध का वितरण नहीं किए जाने पर नाराजगी प्रकट की है। उन्होंने स्वयं इसकी पाक्षिक समीक्षा करने का निर्णय लिया है। उधर, बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी को मध्याह्न भोजन योजना में लापरवाही नहीं बरतने के लिए आगाह किया है।
विज्ञापन

मध्याह्न भोजन योजना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजना है। इसमें छात्रों को स्कूल के मध्याह्नतर में गर्म पका पकाया भोजन, फल व दूध का वितरण किया जाता है। इसके पीछे मकसद छात्रों को हष्टपुष्ट बनाना है। इसके बाद भी तमाम विद्यालयों में दूध व फल का वितरण नहीं किया जा रहा है। डीएम मानवेंद्र सिंह ने संज्ञान में लेकर इस पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने तीन दिवस में सभी स्कूलों में अनाज पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उधर, बीएसए घनश्याम वर्मा ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया कि अनाज और परिवर्तन लागत के अनुपातिक प्रयोग का आगणन किया जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किसी भी स्तर पर अनियमिता परिलक्षित नहीं हो रही है। भारतीय खाद्य निगमक से उठान किए गए अनाज को विद्यालय स्तर पर रखा जाए। उन्होंने संबंधित कोटेदारों को अनाज विद्यालय स्तर पर रखवाने के निर्देश दिए हैं। यह भी कहा कि जिलाधिकारी स्वयं इसकी पाक्षिक समीक्षा की जाएगी। यदि किसी ब्लाक में लापरवाही उजागर होती है तो खंड शिक्षा अधिकारी जिम्मेदार माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें