फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन औषधि केंद्र में उपलब्ध नहीं सभी प्रकार की दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जन औषधि केंद्र में उपलब्ध नहीं सभी प्रकार की दवाएं
विज्ञापन

चिकित्सक नहीं दे रहे दवाओं की सूची
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिला अस्पताल में तीन माह पहले खोले गए जन औषधि केंद्र में अभी तक 30 प्रतिशत दवाएं ही उपलब्ध हो सकी हैं। इसकी वजह चिकित्सकों द्वारा सूची नहीं दिया जाना है। इसका खामियाजा निर्धन मरीजों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, उन्हें बाहर से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही है।
केंद्र सरकार ने लोगों को सस्ती दरों में दवा उपलब्ध कराने के लिए खोले गए प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना लागू की है। इसमें लोगों को सस्ती दरों पर दवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इस योजना का उद्देश्य है कि गरीब को सस्ती दवा मिले, गरीब को दवा के बिना मरने का नौबत न आए। जिले में 28 सितंबर को जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोला गया। इसमें वर्तमान में लगभग छह सौ प्रकार की दवाएं उपलब्ध होने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सर्जरी के भी लगभग तीन सौ प्रोडक्ट की सुविधा मुहैया कराई गई है। लेकिन जिला अस्पताल स्थित जन औषधि केंद्र खुले तीन माह बीतने के बाद भी सभी दवाएं नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा केंद्र पर सर्जरी का कोई भी सामान उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। सूत्रों ने बताया कि जिला अस्पताल के चिकित्सकों के द्वारा आवश्यक दवाओं की सूची न देने के कारण औषधि केंद्र पर शेष दवाएं व सर्जरी का सामान उपलब्ध नहीं हो पा रहीं है। इससे प्रधानमंत्री की यह योजना उपेक्षा का शिकार हो रही है। इतना ही नहीं कई निर्धन मरीज बाजार से दवा खरीदने को मजबूर है, तो कई मरीज पैसों के अभाव में दवा नहीं खरीद पा रहे हैं। इसके बावजूद भी औषधि केंद्र में दवाएं उपलब्ध नहीं कराईं जा रहीं है। जिससे योजना का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। जा रही हैं।
विज्ञापन


तीन महीनेे में नहीं मिली 24 घंटे सेवा
जिला अस्पताल में तीन माह पूर्व खुले प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र को केवल 12 घंटे ही खोला जा रहा है। यह केंद्र सुबह आठ बजे से शाम को सात बजे तक ही खुल रहा है। ऐसे में आपातकाल में आने वाले मरीज को जन औषधि केंद्र की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


एक दो दिन में दिलाई जाएगी सूची
प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र पर दवाएं कम हैं। जिस पर चिकित्सकों से आवश्यक दवाओं की सूची एक दो दिन में दिलाई जाएगी। जिससे कि केंद्र पर पर्याप्त दवाएं मिल सकें।
डॉ. एस के बासवानी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
जिला अस्पताल ललितपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें