फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोकी जाए जानवरों के हमले से होने वाली दुर्घटनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रोकी जाए जानवरों के हमले से होने वाली दुर्घटनाएं
विज्ञापन

ललितपुर। जीव रक्षण सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर नगर के मुुख्य मार्ग पर विचरण कर रहे आवारा जानवरों के हमले से होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। संस्थान के सचिव मुकेश योगी ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि नगर के मुख्य मार्ग पर गोवंश विचरण करते रहते हैं, वे कई बार राहगीरों पर हमला बोल देते हैं। इस हमले में कइयों को महीनों को इलाज कराना पड़ा तो एक दो लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी। आवारा जानवरों का विचरण अब गंभीर समस्या बन गई है। राजाराम मंदिर से लेकर स्टेशन के आसपास तक आवारा जानवर मार्ग पर बैठे व घूमते कभी भी देखे जा सकते हैं। एक बार तो ऐसा हुआ जब साड़ों में संघर्ष हो गया। इससे यातायात बाधित हुआ तो वाहन चालक इसकी चपेट में आने से बच नहीं सके। कई जगहों पर गौशाला का भी निर्माण हो चुका है, इसके बाद भी सड़कों से आवारा जानवर नहीं हट सके। उन्होंने वर्णी चौराहे से लेकर स्टेशन तक डिवाइडर बनवाने की मांग की है। ज्ञापन पर रामसहाय सोनी, शकुंतला, पवन तिवारी, पवन गोस्वामी, जागेश साहू, देवेंद्र, विनोद यादव, जितेंद्र, मनोज, संजय सिंह यादव आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें