फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को रास नहीं आ रहे विद्यालयों के विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों को रास नहीं आ रहे विद्यालयों के विकल्प
विज्ञापन

- डीएम के पास जाने पर भी नहीं निकला कोई हल
- 19 में से 18 शिक्षक महिलाएं हैं
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। अंतर्जनपदीय स्थानांतरण लेकर आए शिक्षकों को अभी तक विद्यालयों में तैनाती नहीं मिल पा रही है। बीएसए विभाग द्वारा विद्यालयों के लिए जो विकल्प खोले गए हैं, वह शिक्षकों को रास नहीं आ रहे हैं। बुधवार को शिक्षकों ने जिलाधिकारी के पास पहुंचकर अपनी मांग रखी है और नियमानुसार तीन-तीन विद्यालय विकल्प खोले जाने की मांग की है।
विज्ञापन

अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में जनपद में 19 नए शिक्षकों की तैनाती हुई है। इसमें केवल एक ही पुरुष शिक्षक है बकाया 18 महिला शिक्षाएं हैं। इन शिक्षकों की तैनाती के लिए काउंसलिंग में केवल 19 ही विद्यालयों के विकल्प खोले गए हैं और इसमें जनपद के सबसे दूर-दराज के विद्यालय भी शामिल हैं जहां कोई पुरुष शिक्षक भी जाना नहीं चाहता है। विद्यालय आने-जाने की समस्या और सुरक्षा के भय के चलते शिक्षकों को यह विकल्प रास नहीं आ रहे हैं। कई बार काउंसलिंग आयोजित होने के बाद भी किसी भी शिक्षक ने विकल्प नहीं भरे हैं। बुधवार को इन सभी शिक्षकों ने जिलाधिकारी के पास पहुंचकर अपनी समस्याएं सामने रखी हैं। इस दौरान विभिन्न संगठनों के शिक्षक नेता भी समर्थन करने जिलाधिकारी के पास पहुंचे। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने शिक्षकों की समस्याओं को सुनते हुए समस्त कार्रवाई शासनादेश के अनुक्रम में करने के निर्देश दिए हैं। वहीं जिला बेसिक शिक्षा विभाग में अंतर्जनपदीय स्थानांतरण लेकर आए शिक्षकों की तैनाती के लिए कोई स्पष्ट शासनादेश भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें