फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज और कल होंगे बार कौंसिल के चुनाव, पड़ेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
बार कौंसिल के चुनाव आज से
विज्ञापन

सदस्य चुनने को जिला के 610 अधिवक्ता करेंगे मतदान
दो दिन न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे अधिवक्ता
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के लिए चुनाव शुक्रवार व शनिवार को होंगे। बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव की तारीखें तय होने के बाद अब चुनाव प्रचार थम गया है। जनपद के जिला जजी (कचहरी परिसर) परिसर स्थित जिला बार भवन में शुक्रवार और शनिवार को सुबह दस बजे से पांच बजे तक चुनाव प्रक्रिया होगी। जनपद में चुनाव प्रक्रिया (वोटिंग) के लिए प्रभारी शासकीय अधिवक्ता बृजेंद्र सिंह यादव को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है और जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल/राजस्व) इंद्रपाल सिंह यादव को सहायक के तौर पर नियुक्त किया गया है। इस चुनाव में जनपद के कुल 610 अधिवक्ता, जो बार कौंसिल में पंजीकृत हैं, अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन अधिवक्ताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए नया या फिर पुराना परिचय पत्र लाना अनिवार्य होगा। इस चुनाव के माध्यम से पूरे उत्तर प्रदेश में 25 सदस्यों को चुना जाएगा और इन्हीं 25 सदस्यों में से बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष चुना जाएगा। सदस्य पद पर चुनाव लड़ रहे अन्य जिलों के उम्मीदवार अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को भी कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ताओं के बस्तों पर पहुंचकर अपने समर्थन में वोट मांगे। सदस्य पद के प्रत्येक उम्मीदवार अधिवक्ताओं द्वारा उनके हक की लड़ाई के लिए वोटर अधिवक्ताओं को हर संभव मदद का आश्वासन दिया जा रहा है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कांशीराम कुशवाहा ने अधिवक्ताओं से दो दिन तक चलने वाले बार कौंसिल के चुनाव में मतदान करने की अपील की है। यह भी बताया गया कि चुनाव प्रक्रिया के चलते 23 व 24 मार्च को अधिवक्ता पूर्णरूप से न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें