फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण एवं गंदगी की समस्या से जूझ रहा कांप्लेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण और गंदगी से जूझ रहा कांप्लेक्स
विज्ञापन

ललितपुर।
गेंदालाल पेट्रोल पंप के बगल में बने कामर्शियल कांप्लेक्स में जहां साफ-सफाई की समस्या बनी हुई है। वहीं, कांप्लेक्स के बाहर अतिक्रमण सिर चढ़कर बोल रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार मौन बने हुए हैं।
नगर पालिका परिषद ने अपनी आय बढ़ाने के मकसद से शहर में कई कामर्शियल कांप्लेक्सों का निर्माण कराया है। इनमें से एक गेंदालाल पेट्रोल पंप के बगल में है। जहां कभी राजर्षि पुरूषोत्तम दास टंडन वाचनालय और पुस्तकालय हुआ करता था, जो अब कामर्शियल स्थल का रूप ले चुका है। इसमें साफ-सफाई की समस्या बनी हुई है। तलघर की एक दुकान में कचरा फैला है तो सीढ़ी के पास भी यही हाल है। इससे दुकानदारों में पालिका के प्रति असंतोष पनप रहा है। वहीं, मुहल्ला तालाबपुरा निवासी रमेश कुमार साहू का कहना है कि भूमितल में बनी चौदह दुकानों में छह दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। लेकिन इसमें से एक या दो दुकानों का ही किराया अनुबंध हो पाया है, अवशेष दुकानों को किराया चालू नहीं हो पा रहा है। इससे नगर पालिका को राजस्व की छति पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, भूतल के दुकानदार ने पार्किंग की जगह अपनी दुकान सजा ली है। नगर पालिका इसका भी अतिक्रमण नहीं हटवा पा रही है। इसकी शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस सहित कई जगहों पर कर चुके हैं। इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। विभागीय अफसर अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए कागजों में पूरी कार्रवाई दिखा देते हैं। ऐसा ही एक मामले में अधिशासी अधिकारी ने सोलह जनवरी को डीएम को भेजे पत्र में बताया गया कि अतिक्रमण हटवा दिया गया है। इसके बाद ईओ ने अभी बीस फरवरी को पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत कार्रवाई के लिए क्षेत्राधिकारी सदर को लिखा है। मालूम हो कि यहां के अतिक्रमण हटाने के लिए प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने भी ईओ को निर्देशित किया था।

पुलिस द्वारा हो रही कार्रवाई
अतिक्रमण के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। जहां तक सफाई की बात है तो कांप्लेक्स की सफाई कराई जाएगी।
अवनींद्र कुमार
अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें