फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार पर लगाया राशन न देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटेदार पर राशन न देने का आरोप
विज्ञापन

पीएम आवास योजना में अपात्रों काचयन करने की शिकायत
ललितपुर। विकासखंड बार अंतर्गत खाकरौन निवासी ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्रों के चयन के आरोप को लेकर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास के लिए पात्रों का चयन होना है। इसमें अपात्रों का चयन किया गया है। जिन लोगों को 2011 में आवास दिए गए थे उन्हीं को आवास की चयन सूची में रखा गया है। चयन सूची में संपन्न लोग शामिल हैं। उनके पास ट्रैक्टर, पक्के मकान हैं। जो लोग कच्चे घरों में रहे उनको आवास योजना का पात्र नहीं माना गया है। ग्रामीणों ने आवास योजना की सूची की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन पर रामबाबू, जितेंद्र, भजन, राममिलन, गनेश, वीरेंद्र कुमार, पहलवान, निरज, मोहन, गजेंद्र सिंह, मोहन सिंह, राकेश पाल, राजेंद्र पाल, पवन, वृषभान, सुनील आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

--------------------------------------------
कोटेदार पर राशन न देने का आरोप
ललितपुर। विकासखंड बिरधा अंतर्गत ग्राम बिरारी निवासी बृजरानी पत्नी अशोक कुमार अहिरवार ने कोटेदार पर राशन न देने के आरोप को लेकर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थनापत्र में बताया कि पीड़ित महिला का नाम अंतोदय राशन कार्ड में पूर्व से है। चुनावी रंजिश मानकर प्रधान के ससुर द्वारा राशन नहीं दिया जा रहा है। कोटेदार ने पीड़ित का नाम कटवा दिया था। इस पर शिकायत करने पर पूर्ति निरीक्षक द्वारा पुन: जोड़ दिया गया था। इसके बावजूद भी कोटेदार द्वारा राशन नहीं दिया जाता है। राशन लेने जाने पर दुकानदार द्वारा अभद्रता की जाती है। पीड़ित ने जांच कर राशन दिलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें