‘ग्राम पंचायतों को कमजोर कर रहीं सरकारें’
ललितपुर।
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिसमें बताया कि संविधान में ग्राम पंचायतों को कई प्रकार से ताकत दी गई है। लेकिन समय समय पर सरकारों द्वारा नए-नए आदेश देकर ग्राम पंचायतों को कमजोर किया गया है। इससे सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है। जिसे देशहित और गरीब के हित में लागू करवाया जाए। ग्राम प्रधानों को गांव में काम करने में विरोधियों से बहुत परेशानियां होती है। जो आयेदिन प्रधानों की झूठी शिकायतें करते हैं। जिस पर प्रधानों को झूठी शिकायतकर्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए प्रशासन को आदेशित किया जाए। ग्राम प्रधानों का मानदेय जो 3500 है। वह बहुत ही कम है हम प्रधानों की मेहनत व कार्य को देखते हुए कम से कम हम प्रधानों को सम्मानपूर्वक मानदेय 15000 रुपये देने की मांग की व आने जाने का मासिक भत्ता दिलाने की व्यवस्था की जाए। प्रधान के साथ दुर्घटना होने पर दस लाख रुपये की आर्थिक मदद करने की व्यवस्था की जाए एवं दस लाख का शासन द्वारा बीमा करवाया जाए। ग्राम प्रधानों को उत्तर प्रदेश सरकार महत्व देती है और हम लोगों की परेशानियों को समझती है। ग्राम पंचायतों में तैनात समस्त कर्मचारियों एवं योजनाध्यक्षों का मानदेय हर माह ग्राम प्रधान की संस्तुति के बाद दिया जाए जिससे लापरवाह कर्मचारियों एवं भ्रष्टाचार पर रोक लग सके आदि मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, वंदना प्रधान, प्रधान उमा शंकर, दिलीप सोनी आदि के उपस्थित रहे।
शोक सभा
ललितपुर। जिला नामदेव समिति की शोक सभा श्री सत्यनारायण नामदेव समाज मंदिर पर सनत नामदेव अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। जिसमें उमाशंकर नामदेव के पिता जयराम नामदेव के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान महामंत्री छोटेलाल नामदेव, राममिलन, कमलेश, जानकी प्रसाद, मूलचंद्र नामदेव, रामजी, मुन्नू, रविंद्र नामदेव, गौरीशंकर, राजेश, लालदास, नामदेव, जगमोहन, दीपक, रज्जन नामदेव, राजकुमार, बालकृष्ण नामदेव, बाबा, कैलाश मैट्रो, विंद्रावन, सुरेंद्र नामदेव मौजूद रहे।