फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगन में मची गंदगी, शहर चले सुधारने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दरवाजे पर गंदगी, शहर चले सुधारने

ललितपुर। वर्ष 2014 से महात्मा गांधी की जयंती को स्वच्छ भारत मिशन के रूप में मनाया जाने लगा है। तीन वर्ष हो चुके हैं, लेकिन जनपद में आम आदमी तो दूर अभी तक स्वयं भाजपाई ही इस अभियान में सही तरीके से नहीं जुड़ पाए हैं। विशेष अवसर पर केवल ऊपरी दिखावा करके पार्टी के नेताओं, जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन द्वारा इतिश्री कर ली जाती है। स्वच्छ भारत मिशन केवल फोटो सेशन बनकर रह गया है। इसका हाल ही का उदाहरण यह है कि जहां भाजपा ने शहर में मैराथन रन मार्च निकालकर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया है, वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय पर भाजपा के राज्यमंत्री, सदर विधायक, जिलाध्यक्ष व अन्य नेता व पदाधिकारियों समेत पार्टी के कार्यालय के आस पास गंदगी के ढेर लगे हैं।
महात्मा गांधी जयंती पर सोमवार को स्थानीय भारतीय जनता पार्टी ने आम जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शहर में मैराथन रन मार्च निकला है। जिस दौरान यह रन मार्च निकाला जा रहा था, उस दौरान भाजपा के राज्यमंत्री से लेकर सदर विद्यालय, जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के घरों के आस पास की गंदगी के अंबार लगे हुए थे, जो इनके जागरूकता की पोल खोल रहे हैं। जागरूकता अभियान चलाना गलत नहीं है, लेकिन इससे पहले स्वयं का जागरूक होना जरूरी है। स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत अपने घर व आस पड़ोस के क्षेत्र व अपने मुहल्ले को स्वच्छ बनाकर ही होनी है।
विज्ञापन

-राज्यमंत्री
मुहल्ला चांदमारी में भाजपा के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के निज निवास से कुछ ही कदम की दूरी पर सड़क के किनारे गंदगी का अंबार लगा हुआ था, जो हर रोज लगा रहता है। यहीं पर चांदमारी का मैदान भी है जो गंदगी से भरा हुआ है। जब राज्यमंत्री अपने ही घर के पास सफाई व्यवस्था चौकस नहीं रख पा रहे हैं तो फिर पूरे जनपद भर में स्वच्छता अभियान चलाने से क्या फायदा।
-सदर विधायक
इसी तरह मुहल्ला चौबयाना में भाजपा के सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के निजी निवास के आस पास की गलियों में व नालियों में भारी मात्रा में गंदगी जमा है। इसी तरह इसी क्षेत्र में बसे अन्य मुहल्लों की गलियों व खाली पड़े मैदानों में गंदगी समा नहीं रही है।
-भाजपा जिलाध्यक्ष
भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश सिंह लोधी का निवास मुहल्ला तालाबपुरा में मुख्य मार्ग पर है। यहां पर डोड़ाघाट मुख्य द्वारा पर ट्रांसफार्मर के पास स्थाई कूड़ा घर बना हुआ है, लेकिन मुहल्ले का पूरा कचरा कूड़ा घर की दीवारों के भीतर की जगह बाहर मुख्य मार्ग पर जमा रहता है। इससे स्थानीय लोगों व राहगीरों का तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस कूड़ाघर से कुछ ही कदम की दूूरी पर जिलाध्यक्ष का घर है।
-भाजपा कार्यालय
भारतीय जनता पार्टी का जिला कार्यालय सुपर मार्केट में स्थित नगर पालिका के पुराने भवन में स्थित है। इसी कार्यालय के बगल में सुपर मार्केेट व सब्जी मंडी स्थित है। यहां पर हमेशा ही गंदगी का अंबार लगा रहता है, सड़ी गली सब्जी व फलों की दुर्गंध से स्थानीय व्यापारियों व राहगीरों का काफी समस्या होती है।
विज्ञापन

=============
फोटो सेशन बनकर रह गया, स्वच्छ भारत मिशन
देश को गंदगी से आजाद कराने के लिए महात्मा गांधी जी ने जो सपना देखा था। इस सपने को पूरा करने के लिए 2 अक्टूबर 2014 में महात्मा गांधी जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी। इस अभियान को मिशन का नाम भी इसलिए दिया गया था, ताकि इस स्वच्छता मिशन में आमजन की भी भागीदारी व सहयोग रहे, क्योंकि बिना आमजन स्वच्छ भारत का सपना कभी पूरा नहीं हो सकता है। मिशन की शुरुआत से ही केंद्र में काबिज भाजपा सरकार द्वारा जागरूकता संबंधी व विशेष सफाई अभियान के लिए जागरूकता पखवाड़ा व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पूर्व में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी, लेकिन सत्ता परिवर्तन होने के बाद जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो ऐसा लग रहा था, कि अब प्रदेश में भी स्वच्छ भारत मिशन पूरा हो सकेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। हमारे शहर में मुख्य सड़कों को तो चमका दिया जाता है, लेकिन शाम होने से पहले शहर दोबार गंदगी की चादर ओढ़ लेता है। इससे साफ पता चलता है कि हम स्वच्छता के प्रति इन तीन वर्षों में कितने जागरूक हो सके हैं। आमजन तो दूूर अभी तक भाजपा पार्टी के ही नेता, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि भी इस मिशन में अपनी सही तरीके से भागे दारी नहीं निभा पा रहे हैं। विशेष अवसरों पर ही भाजपाई व जनप्रतिनिधि सड़कों पर हाथों में झाड़ू लेकर आते हैं और ऊपरी दिखावा करके चले जाते हैं। स्वच्छ भारत मिशन हमारे शहर व जनपद में केवल फोटो सेशन बनकर रह गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें