फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्णी जी के आदर्शों से प्रेरणा लेनी की है जरुरत

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्णी जी के आदर्शों से प्रेरणा लेनी की है जरूरत
विज्ञापन

ललितपुर।
जैन समाज के मुनि श्री गणेश कीर्ति ‘वर्णी’ का जन्म दिवस के अवसर पर श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज में विचार गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जन्म दिवस समारोह कार्यक्रम का आयोजन चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉ. सुशील सोलोमन की अध्यक्षता में किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रम और सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहरलाल पंथ और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक जेपी राजपूत रहे। उक्त अतिथियों ने अपने संबोधन वर्णीजी के आदर्शों से प्रेरणा लेने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्रीवर्णी जैन इंटर कॉलेज के साथ-साथ वर्णी कान्वेंट जूनियर हाई स्कूल, सुधासागर बालिका इंटर कॉलेज व नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज के बच्चों ने सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। इसके साथ ही लोकसागर सोसाइटी के शैलेंद्र सागर ग्रुप और सोनू तिवारी एंड ग्रुप द्वारा भी विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुुत किए गए। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. सोलोमन ने कहा कि उन्होंने कक्षा 06 से 12वीं तक की शिक्षा इसी श्रीवर्णी जैन इंटर कॉलेज से की है। वहीं, राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और स्वच्छता का संकल्प दिलाते हुए स्वच्छ भारत का सपना दिखाया। इसके साथ ही कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के प्राचार्य अजब सिंह, विद्यालय के साधिकार नियंत्रक राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, नैमीचंद्र जैन, अजय कुमार, एके श्रीवास्तव, एनआर जैन, जितेंद्र वैद्य, आशीष तिवारी, जयशंकर प्रसाद, महेंद्र, अरविंद जैन, सतीश चंद्र नजा, ऋषभ सतभैया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें