ललितपुर। तीन तलाक को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक करार घोषित किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। इसमें जिला संयोजक राहुल राजपूत ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे समाजवादी, प्रगतिशील व समतामूलक कदम बताया। इसके अलावा कार्यकताओं ने बताया कि इस ऐतिहासिक निर्णय से महिलाओं को भारतीय संविधान में प्रदत्त समानता के अधिकार का फायदा मिलेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि तीन तलाक के खिलाफ जल्द ही संसद से कानून बनाया जाए। इसके अलावा राजनैतिक दलों से मांग की कि इस कुरीति के खिलाफ दलीय राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होकर कानून बनाने में मदद करें। इस मौके पर सावन कुमार असाटी, हरेंद्र राजा, प्रभान यादव, लकी राजा, शाश्वत श्रीवास्तव मौजूद रहे।